परियोजना प्रमुख ने दिलाई कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ
रामपुर बुशहर | नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा शुभांरभ किया गया। 16 से 31 मई तक आयोजित होने वाली इस स्वच्छता पखवाड़ कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने किया। इस दौरान परियोजना प्रमुख ने समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवन में गंदगी न फैलाएं एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और पूरे वर्ष स्वच्छता के प्रति सजग रहें और व्यक्तिगत स्तर पर शहर-शहर और गांव-गांव में गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार एवं प्रसार भी करें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से हर वर्ष 100 घंटे यानि सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने का आग्रह किया ।