पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरपार की लड़ाई लड़ेंगे तकनीकी कर्मचारी

आरपार की लड़ाई लड़ेंगे तकनीकी कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के कर्मचारी फिल्ड में आ रही समस्याओं का रोना रो रहे हैं। लेकिन अधिकारी गहरी नींद में हैं। संघ का कहना है कि बोर्ड के आदेश के अनुसार कार्यालय में बिठाए गए तकनीकी कर्मचारियों को फिल्ड में भेजने बारे अधिकारियों को कई बार लिखित रूप में अवगत करवा गया है। मगर अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संघ ने कहा कि अब कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। इकाई के प्रधान कृष्ण कायथ ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर ऑफिस में बिठाए तकनीकी कर्मचारियों को फिल्ड में नहीं भेजा गया तो वे उनके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसकी जिम्मेवारी रामपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता की होंगी। इस समस्या बाबत 21 मई को 11 बजे राज्य विद्युत कर्मचारियों की रामपुर में एक अहम बैठक आयोजित होगी

एक फिल्ड कर्मचारी के हवाले ५ से ७ ट्रांसफार्मर

राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के सचिव ठाकुर सिंह ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों को फिल्ड चलानी बहुत मुश्किल हो गई है। हर फिल्ड कर्मचारियों के पास ५ से ७ ट्रांसफार्मर चलाने को हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में बैठा रखा है।इसके चलते फिल्ड के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...