पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खनेरी अस्पताल में खरीद कर पीना पड़ रहा पानी

खनेरी अस्पताल में खरीद कर पीना पड़ रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

खनेरी अस्पताल में बीते दो दिन से पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। लोगों को बाजार से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल किल्लत होने के कारण अस्पताल के शौचालय तक में पानी नहीं है। ऐसे में मरीज सहित तिमारदार भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। दो दिन से अस्पताल में पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण अस्पताल में मरीज ही नहीं डाक्टर भी परेशान हैं। यहां तक कि इस अस्पताल में 65 हजार का एक स्टोरेज टैंक है, वो भी खाली पड़ा है। आईपीएच महकमा दावा कर रहा है कि रामपुर में पानी की कहीं कोई कमी नहीं है। लेकिन जहां पर पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है वहीं पर ही पानी नहीं है। अस्पताल में बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं 24 घंटे होनी चाहिए, ताकि मरीजों सहित अन्य को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

प्रतिदिन होती है 500 से अधिक ओपीडी : जानकारी के मुताबिक खनेरी अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। वहीं 200 से करीब मरीज यहां पर दाखिल है। मरीजों के साथ उनके तिमारदार भी अस्पताल में मौजूद हैं। ऐसे में अस्पताल में पेयजल किल्लत होने से सभी लोग खासे परेशान हैं। तिमारदार खरीदकर पानी लाने को मजबूर है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लेबर रूम तक में पानी नहीं है। ऐसे में पानी न होने से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शौचालयों में पानी न होने से गंदगी का आलम है। अस्पताल में दाखिल मरीजों के तिमारदार लेखराज, सुनील कुमार, मेहर सिंह, सुबेरचंद, मोहनलाल ने बताया कि अस्पताल में पेयजल की खासी दिक्कत है। अस्पताल के अपने स्टोरेज टेंक में भी पानी नहीं है। अस्पताल प्रबंधन को चाहिए कि गर्मियों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए तैयार रहें, ताकि अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों व तिमारदार को परेशानी न हो। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में पेयजल किल्लत की समस्या को दूर किया जाए।

समस्या

पेयजल किल्लत होने के कारण अस्पताल के शौचालय तक में पानी नहीं

रामपुर के खनेरी अस्पताल में खाली पड़ी पानी की टांकियां ।

अस्पताल में दो दिन से पानी नहीं है। इस बारे में प्रशासन और आईपीएच विभाग को लिखित में सूचित किया जा चुका है। डा0 अहमद, कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, खनेरी अस्पताल।

अभी तक अस्पताल में पानी की किल्लत को लेकर कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा। बीएस राजपूत, अधिशाषी अभियंता, आईपीएच विभाग रामपुर।

खबरें और भी हैं...