मेडिकल छात्रा से टीचर ने की छेड़छाड़ तो परिजनों ने पीट पीटकर किया अधमरा
बठिंडा| रामपुरा में एक ट्यूशन टीचर द्वारा छात्रा से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसका पता जब छात्रा के परिजनों को लगा तो उन्होंने टीचर की जमकर धुनाई की। घायल टीचर को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना रामपुरा सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गुरमेल सिंह (35) मंडी रामपुरा की महराज बस्ती का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह 12वीं मेडिकल की छात्रा है। स्कूल के बाद वो शहीद स्मारक कॉलेज में एक्स्ट्रा क्लास की ट्यूशन लेती है। आरोपी वहीं उसे पढ़ाता है। 11 मई को क्लास खत्म होने पर सभी छात्र जा चुके थे। क्लास में वह और टीचर गुरमेल सिंह ही थे। पीड़िता ने बताया कि उसे अकेली पाकर आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। छात्रा किसी तरह वहां से बच कर घर चली गई। दो दिन बाद उसने मां को सब बताया।