पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खनेरी अस्पताल में तीसरे दिन पूरी नहीं हुई पानी की सप्लाई

खनेरी अस्पताल में तीसरे दिन पूरी नहीं हुई पानी की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर के खनेरी अस्पताल में दूसरे दिन भी मरीज व तीमारदार पानी के लिए भटकते रहे। सुबह के समय थोड़ा सा पानी आया और कुछ देर में ही चला गया। जिससे न तो अस्पताल में खाली पड़ी टंकियां भर पाई और न ही नलों में पानी की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई हो पाई। ऐसे में दिन भर मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या मरीजों को शौचालय में आई। यहां पर पानी न होने से चारों और गंदगी फैली रही।

यहां बताते चले कि ये लगातार तीसरा दिन है जब रामपुर के अस्पताल को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल में तो 24 घंटे पानी की पर्याप्त सप्लाई होनी चाहिए। इस तरह अस्पताल में पानी का न होना आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। गौर करने वाली बात ये है कि आईपीएच विभाग ने शुक्रवार को इस पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को भी थोड़ी देर के लिए पानी आया और चला गया। जिससे अस्पताल की स्टोरेज टंकियां खाली ही रही। यहां बताते चले कि अस्पताल में 65 हजार की स्टोरेज केपेसिटी की टंकियां लगाई गई है। ये टंकियां ऐसी ही आपात स्थिति ये निपटने के लिए लगाई गई है। लेकिन ऐन मौके पर जब पानी की सप्लाई ठप हुई है तो इन टंकियों में भी पानी नहीं है। जबकि ये देखना तो अस्पताल प्रबंधन की अहम जिम्मेवारी है कि उनके पास जो स्टोरेज टंकियां है उनमें हर दिन पर्याप्त पानी भर रहा है या नहीं। अब जब पानी की रेगुलर सप्लाई ठप हो गई है तो अस्पताल प्रबंधन जागा है। अगर इस तरह की स्थिति रहती है तो अस्पताल की साफ सफाई की समस्या और गंभीर हो जाएगी।

तीसरे दिन सुबह के समय पानी की नाममात्र सप्लाई हुई। जिससे टंकियों तक में पानी नहीं पहुंचा। दिन भर मरीज पानी के लिए भटकते रहे। डा. अहमद, चिकित्सा अधिकारी

खबरें और भी हैं...