पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगातखाना सड़क से हटाएं सभी वाहन,नहीं तो कार्रवाई

जगातखाना सड़क से हटाएं सभी वाहन,नहीं तो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

अब जगातखाना में सड़क किनारे अवैध रूप से गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई। इसके लिए निरमंड खंड की तुनन पंचायत ने जगातखाना में सड़क किनारे अवैध रूप से छोटे या बड़े वाहनो को 21 मई से पहले हटाने का पंचायत ने नोटिस निकाला है।

पुलिस करेंगी कार्रवाई: पंचायत प्रधान तुनन देविका ने बताया कि जगातखाना क्षेत्र के नालियों में पड़ा कूडा कचरा और सड़क के किनारे गंदगी को 21 मई को हटा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर 21 मई तक वाहनों को सड़क के किनारे से नहीं हटाया गया तो पुलिस के साथ मिल गाड़ियों का चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जगातखाना में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया ताकि लोगों को खुले में शौच न करने पड़े। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक शौचालय को हमेशा साफ सुथरा रखने का आहवान किया।

प्रधान ने बताया कि चाटी पुल के पास अवैध कारोबार करने वालों की कई शिकायत पंचायत को मिली। उन्होंने कहा कि इससे पहले नशे की खिलाफ महिला मंडलोंं ने सराहनीय कदम उठाया है आगे भी पंचायत महिला मंडलो से मिलकर अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

खबरें और भी हैं...