रामपुर बुशहर | बुशहर बीएड संस्थान नोगली(कलना) की छात्रा सोनिका ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पहले समेस्टर की वार्षिक परीक्षा में संस्थान में 75.43 फीसदी अंक लेकर पहला, सिमरजीत कौर ने 73.71 फीसदी अंक लेकर दूसरा और प्रीतिका मेहता ने 71.14 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस बात की जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉ. अजेंद्र नेगी ने कहा कि संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सर्वपल्ली संस्थान की प्रशिक्षु गुंजन ने प्रदेश में पाया चौथ स्थान : डॉ. राधा कृष्णन सर्वपल्ली बीएड/एमएड शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु गुंजन ने 273 अंक लेकर प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पहले समेस्टर की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान सपना और शिवानी ने 268 व शीतल और कविता नेगी ने 267 अंक के साथ संस्थान में तीसरा स्थान हासिल किया।
सोनिका
सिमरजीत
प्रीतिका
गुंजन शर्मा