पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर और दत्तनगर स्कूल में बनेगा यूनीसेक्स शौचालय

रामपुर और दत्तनगर स्कूल में बनेगा यूनीसेक्स शौचालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | रामपुर एचपीएस के सौजन्य से स्वच्छता पखवाडा 16 मई से 31 मई तक मनाया जा रहा है। इस के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दतनगर में पड़ रहे दिव्यांग बच्चों के लिए यूनीसेक्स शौचालय का निर्माण किया जाएगा। जिसका शिलान्यास सुरेश ठाकुर परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस के द्वारा प्राथमिक पाठशाला में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश ठाकुर ने कहा कि इन स्कूलों में यूनीसेक्स शौचालयों के निर्माण करने का मुख्य उदेश्य दिव्यांग बच्चों को उचित सुविधा उपलब्ध करवाना है। मुख्य अतिथि ने कहा ि स्वच्छता पखवाडा के अवसर पर रामपुर एचपीएस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक वीके गुप्ता, महाप्रबंधक एमपीएच डा. हरीश, डॉ. विवेक , सुनील दत्तशर्मा, कौशल्या देवी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...