कर्मचारियाें को अखंडता व आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की दिलाई शपथ
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
21 मई को भारत र| स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा कांग्रेस रामपुर ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने की। बैठक में युवा कांग्रेस द्वारा भारत र| स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर फूलों से श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ने बैठक में उपस्थित युवाओं को कहा कि हमें भारत र| स्वर्गीय राजीव गांधी के रास्ते में चलने की जरूरत है, जिस से हमारा संगठन मजबूत हो सके। हमें गर्व होना चाहिए की हम उस संगठन से जुड़े है, जिसके प्रमुख भारत र| स्वर्गीय राजीव गांधी रहे है, जो हमारे संगठन के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इस बैठक के बाद युवा कांग्रेस रामपुर के सदस्यों ने महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में मरीजों को फल बांटे।
नोगली स्कूल में मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने सोमवार को आंतकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विशंबर दत्त और सुनंदा सूद के मार्ग दर्शन मेंं छात्र छात्राओं ने आतंकवाद पर अपने विचार रखे। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा जोबना ने अपने संबोधन में आतंकवाद के विरोध में उत्कृष्ट विचार रखे और छात्रों से आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने की अपील की। उसने कहा कि आतंकवाद दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की निर्मम की हत्या के विरोध में मनाया जाता है। इशित ने छात्रों को आतंकवाद से लडऩे की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल वरिष्ठ प्रवक्ता संजय शर्मा, रणजीत ठाकुर, प्रतिभा मेहता सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
राजीव की पुण्यतिथि पर निकाली सद्भावना रैली
भावानगर | किन्नौर जिले के भावानगर स्थित बिजली बोर्ड के परिधि गृह में जिला युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। और भावानगर बाजार में राजीव गांधी के जीवन पर सद भावना रैली निकाली। इस अवसर पर किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद युकां की कार्यकर्ताओं ने बंदे मातरम गान प्रस्तुत किया। उन्होंने यहां उपस्थित सभी लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचारों का अनुसरण कर उनके पदचिन्हों में चलने की शपथ दिलाई।राजीव गांधी की दूरगामी सोच के कारण आज देश में कम्प्यूटर क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने उस समय डिजिटल इंडिया का सपना देख कर देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने की पहल शुरू की थी। देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोटिंग करने का अधिकार भी राजीव गांधी की ही देन है।
आनी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली
आनी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली
आनी। राजकीय आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश जिस्थू ने बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी और सभी राष्ट्रीय दिवस मनाने का आहवान किया ।इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया ।एन0 एस0 एस0 कोऑर्डिनेटर कृष्ण ठाकुर ने अपने विचार बच्चों से सांझा किये और कहा की आतंकवाद विरोधी ताकत को जड़ से समाप्त करना का आवाहन किया। श्यामा नंद अंग्रेजी प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को देशभक्ति पर संदेश दिया और देशभक्ति के कुछ संगीत भी गए।छात्रा खुशभु ठाकुर तथा मधु बाला ने प्रथम और दूसरा स्थान भाषण प्रतियोगिता मे प्राप्त किया । विद्यालय परिवार से बहादुर सिंह ,श्यामा नंद ,टेक चंद , गोविंद ठाकुर,सुरेंदर कुमार , अजय कुमार ,एबल राम आदि उपस्थिति रहे