पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फील्ड कर्मचारियों को फील्ड में भेजो, नहीं तो एससी का करेंगे घेराव : संघ

फील्ड कर्मचारियों को फील्ड में भेजो, नहीं तो एससी का करेंगे घेराव : संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

प्रदेश बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी रामपुर, कुमारसैन और आनी क्षेत्र में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बाद भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में तकनीकी कर्मचारियों को अधिक कार्य करना पड़ रहा है। संघ ने कहा है कई तकनीकी कर्मचारी आफिस में बैठा रखे है। इसके कारण इन कर्मचारियों को अधिक कार्य करना पड़ रहा है। संघ ने बोर्ड के एससी रामपुर के आर ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वीरवार तक आफिस में बैठें तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में नहीं भेजा गया तो एससी आफिस का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी बोर्ड की होगी।

विभिन्न मुद्दों को लेकर रामपुर में हुई तकनीकी कर्मचारियों की बैठक : तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई की बैठक यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कायथ की अध्यक्षता में रामपुर आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में कुमारसैन इकाई अध्यक्ष हरबंस लाल व आनी इकाई के अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें इन सभी कर्मचारी नेताओं ने भिन्न-भिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि कई फी ल्ड के तकनीकी कर्मचारी आफिस में बैठा रहते है। इसी मुद्दों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल एससी केआर ठाकुर से मिला। संघ ने एससी से कहा कि कई फील्ड के तकनीकी कर्मचारी अपनी सेवाएं आफिस में दे रहे है। उन्हें जल्द से जल्द फील्ड में भेजा जाए। बोर्ड के एससी ने तकनीकी कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी आफिस में बैठे तकनीकी कर्मचारियों को बुधवार तक फील्ड में भेजा जाएगा।

इस मौके पर अध्यक्ष कृष्ण कायथ, राम कृष्ण, ठाकुर सैन, सुरेंद्र भारद्वाज, सत पाल, रमेश चंद, मोहन लाल, निहाल सिंह के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...