पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंगलवार को उप तहसील हरिपुरधार में बने दर्जनों छात्रों के प्रमाणपत्र

मंगलवार को उप तहसील हरिपुरधार में बने दर्जनों छात्रों के प्रमाणपत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिपुरधार. अपने प्रमाण पत्र बनवाते युवक।

हरिपुरधार | करीब एक सप्ताह के बाद उपतहसील हरिपुरधार में नायब तहसीलदार पहुंचे। मंगलवार को सेना में भर्ती के लिए दर्जनों छात्रों ने प्रामण पत्र बनाए। कार्यालय में दिनभर भीड़ रही। छात्रों के अलावा अन्य लोगों के कार्यों का भी नायब तहसीलदार ने निपटरा किया। प्रमाणपत्र बनने से छात्र काफी खुश दिखे। उपतहसीलदार कार्यालय हरिपुरधार में कार्यरत नायब तहसीलदार 6 मई से अवकाश पर होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को करनी पड़ रही थी जिन्होंने 4 व 5 मई को रामपुर में हुई सेना की भर्ती में ग्राउंड व मेडिकल टेस्ट पास किए हंै।

खबरें और भी हैं...