सभी बीएलओ को मतदाता सूची संशोधन की दी जानकारी
रामपुर बुशहर |रामपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को चुनाव संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी बीएलओ को मतदाता सूची के संशोधन के बारे में जानकारी दी गई। यह मतदाता सूची रजिस्टर 15 से 20 जून तक वितरित कर दिए जाएंगे। मंगलवार को एसडीएम और इआरओ निपुण जिंदल की अध्यक्षता में छात्र स्कूल के सभागार में रामपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी बीएलओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी बीएलओ पूरी प्रक्रिया को अमल में लाए ताकि इस काम किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।