पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरकाली स्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त

दरकाली स्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत दरकाली पिछले कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं जूझ रहा है। लेकिन आज तक समस्याओं से संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन के अलावा कुछ नही दिया। ऐसे में पंचायत क्षेत्र की समस्या आज भी जस की तस है। इसको देखते हुए दरकाली पंचायत ने निर्णय लिया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजेगे, ताकि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों को उचित निर्देश दे। रामपुर खंड की ग्राम पंचायत दरकाली के प्रधान ने मंगलवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि दरकाली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के कई अहम पद खाली चल रह है। एेसे में अभिभावक खासे परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्कूल में प्रधानाचार्य, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, टीजीटी नाेन मेडिकल, शास्त्री अाैर डीएम के पद जल्द से जल्द भरने की मांग मुख्य मंत्री से उठार्इ है। ताकि बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित न हाे। साथ ही ग्रामीणों ने कहा है कि गत 22 मार्च को दरकाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान बस में 85 लोग सवार थे। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। लेकिन आज भी बस हमेशा ओवरलोडिंग होने से कभी भी ऐसा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने दरकाली के लिए निगम की दूसरी बस सेवा चलाने की मांग की है। वहीं वरिष्ठ स्कूल का अपना भवन नही होने से आज भी दरकाली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की कक्षाएं उच्च विद्यालय में ही चल रही है। जल्द से जल्द भवन अाैर खाली चल रहे पदाें काे भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले दरकाली को अपना पटवार सर्कल तो दिया, लेकिन पटवारखाना का भवन नही बन पाया। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को तकलेच पटवार सर्कल जा कर अपना कार्य करना रहा है। इतना ही नही उपस्वास्थ्य केंद्र रडोली, पशु औषधायल, और आयुर्वैदिक अस्पताल का अपना भवन तक नहीं है। जो आज भी किराए के भवन के सहारे है।

खबरें और भी हैं...