17 मई को त्वावल और कोछड़ी में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
रामपुर बुशहर | 66 केवी कोटला गानवीं लाईन में तारें लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ज्यूरी के त्वावल और कोछड़ी में 17 मई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस बात की जानकारी देते हुए जेई प्यार सिंह खोजान ने बताया कि कोटला गानवीं लाईन में नई तारें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 मई को ज्यूरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।