पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ननखड़ी में 21 से होगी खेलकूद प्रतियोगिता

ननखड़ी में 21 से होगी खेलकूद प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

ननखड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ननखड़ी में जिला महासू प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता खेलकूद प्रकोष्ठ पिंकू खुद ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि 21 से 24 मई तक ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें वालीबॉल, कबड्डी, रस्सा-कसी और लोक नृत्य की प्रतियोगिता होगी। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंकू खुद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खाद्य ग्रामीण उद्योग उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया करेंगे। जबकि प्रतियोगिता का समापन प्रदेश के परिवहन एवं खेल सेवा मंत्री गोविंद ठाकुर रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री के सीएमडी शिशु धर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्राफी के साथ 22हजार और कबड्डी के विजेता को 16 हजार के साथ ट्राफी दी जाएगी। उन्होंने कहा की इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। ताकि प्रतियोगिता को सफल बनाया जा सके। बैठक में मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, कुलवीर खुंद, शेर सिंह खुंद, कर्म सिंह ठाकुर, लाल चंद, सुरजीत ठाकुर, बलदेव ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, टेक चंद राजटा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...