पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाटू माता के दरबार पंहुचे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व विद्या स्टोक्स

हाटू माता के दरबार पंहुचे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व विद्या स्टोक्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाटू माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए।

नारकंडा| नारकंडा के प्रसिद्ध हाटू माता मंदिर मे ज्येष्ठ मास के पहले रविवार को लगने वाले मेले मे पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित माता रानी के दर पर हाजिरी भरी तथा विधि विधान से हाटू माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ रानी प्रतिभा सिंह,टिका विक्रमादित्य सिंह तथा रामपुर के विधायक नंदलाल ने भी मौजूद रह कर मन की मुराद मांगी। उसके बाद पूर्व आइपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने माता की पूजा अर्चना कर आशीष प्राप्त किया उनके साथ ठियोग कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा भी माता के दर पंहुचे। गणमान्यों का मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगो द्वारा ढोल नगाड़ो से स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी हाटू के प्रधान कंवर भुपेंद्र सिंह ने बताया कि हाटू मंदिर मे लगने वाले मेले मे वीरभद्र सिंह तथा विद्या स्टोक्स हर वर्ष अपनी हाजिरी दे कर मेले की शोभा बढ़ाते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मंदिर कमेटी के सौजन्य और माता के कल्याणो के सहयोग से मंदिर मे दर्शन करने आये हजारों श्रद्धालुओं के लिये भंडारे का आयोजन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...