भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया। ये चुनाव स्कूल के प्रधानाचार्य बीआर सक्सेना व स्कूल प्रशासन की देखरेख में किया गया। इस चुनाव में कक्षा तीसरी से 12वी तक के 117 बच्चों ने हिस्सा लिया। हेड बॉय में जितेश मेहता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात्र 2 मतों से पराजित किया। जितेश मेहता को 42, अनमोल को 40 और अभिषेक को 35 मत पड़े। इसके अलावा हेड गर्ल के चुनाव में कनिका मेहता ने आंचल कश्यप को 25 मतों से हराया। कनिका मेहता को 75 और आंचल कश्यप को 46 वोट पड़े। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य बीआर सक्सेना ने दोनों को बेच पहना कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने लोकतंत्र के बारे में उपस्थित छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्कूल में चुने गए दोनों छात्रों को बधाई दी। हेड बॉय और हेड गर्ल ने सभी छात्र व छात्राओं से स्कूल में अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। और विश्वास दिलाया कि छात्रों की समस्याओं को स्कूल प्रशासन के समक्ष समय समय पर रखा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक प्रेरणा मांटा, सनम चौहान, आशु रोल्टा, सपना, अमिता अग्रवाल, अमिता चौहान, अनिता टेगोर, पूर्वा शर्मा, आशा कश्यप, समीक्षा ठाकुर, अंजना मेहता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।