रामपुर बुशहर | सराहन खंड की अंडर 14 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता इस बार धारगौरा स्कूल में आयोजित होगी। इसको लेकर सीसे स्कूल ज्यूरी में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सराहन खंड की अंडर 14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकंडरी स्कूल धारगौरा में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजीव, राकेश आदि मौजूद रहे।