पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा मझोली टिप्पर में

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा मझोली टिप्पर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | ननखड़ी खंड की अंडर 14 छात्र एवं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के स्थान के चयन को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में प्रधानाचार्य राज कुमार जिष्टू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रतियोगिता के स्थल चयन को लेकर प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार अंडर 14 छात्र एवं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली टिप्पर में होगी। इस बात की जानकारी खेल प्रभारी सुभाष चौहान ने दी। इस मौके पर सुरेंद्र खुंद, महेंद्र नेगी, संजीव कुमार और तारा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...