रामपुर बुशहर | निरमंड लोक निर्माण गृह में 20 मई को सेवानिवृत सैनिकों और उनके विधवाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृति सैनिक कल्याण संघ निरमंड के प्रधान एलआर ठाकुर ने बताया कि इस कैंप में आनी, निरमंड, नित्थर, दलाश, बागीपुल, जाओं और जुआगी के भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां इस कैंप में भाग लेंगे। इस कैंप में मेडिकल, कैंटीन और अन्य नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कैंप का आयोजन 133 मीडियम रैजीमैंट अवेरी पटटी के सौजन्य से किया जा रहा है।