फूल टाउन में सेहत संबंधी जांच कैंप लगाया
रामपुरा फूल| फूल टाऊन में अरबन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एसएमओ भगता के नेतृत्व में आउट रिच कैंप लगाया गया। कैंप में 100 से अधिक मरीजों का चेकअप किया तथा मुफ्त टेस्ट भी किये गए। अलग-अलग बीमारियाें से पीड़ित मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं भी दीं गई। डाक्टर अाशीष बजाज ने संबोधित करते हुए कहा कि अब गर्मी के मौसम में हमें अपनी सेहत का ख्याल और अपने आस-आसपास की सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। इस मौके पर सेहत विभाग के घोका सिंह, मोहन लाल, चरनजीत कौर, भूषण कुमार, राजवीर कौर स्टाफ नर्स, दलजीत कौर स्टाफ नर्स, गुरदीप कौर, मनदीप कौर, गुरविंदर सिंह, करमजीत कौर, बेअंत कौर आशा वर्कर आदि उपस्थित थे।