स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत की सफाई
भास्कर संवाददाता|रामपुरा फूल
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड रामपुरा पर सफाई की गई। सफाई मुहिम के दौरान भाजपा नेता सुभाष गोयल ने कहा कि अपने आस-पास की सफाई रखना हर मनुष्य का फर्ज है जो कि निभाना चाहिए ताकि भयानक बीमारियाें से बचा जा सकता है। इस मौके पर भारत भूषण जैन, कृष्ण गोयल, राजेश, पाला राम, राजीव, सफ़ाई कर्मचारी काका राम ने इस मुहिम में अपना योगदान दिया।