रामपुरा फूल| गांव निवासियों का आटा-दाल स्कीम से नाम काटने के कारण नगर पंचायत चाउके के गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर चार व्यक्ति हंस राज, बलविन्दर सिंह, मक्खण सिंह और गुरप्यार सिंह पुलिस चौकी के सामने बनी पानी की टंकी पर जा चढ़े। पत्रकारों के साथ मोबाइल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें लिखित में जानकारी नहीं देता वे नीचे नहीं आएंगे।