पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने सहकारी बैंक के आगे लगाया धरना

किसानों ने सहकारी बैंक के आगे लगाया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| रामपुरा फूल

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने खेतीबाड़ी विकास बैंक पर कर्ज न चुका पाने वाले किसानों से लिए गए खाली चेकों पर खुद राशि भरकर किसानों को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए खेतीबाड़ी विकास बैंक रामपुरा फूल के आगे धरना लगाया। यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जवंदा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गुटका साहिब हाथ में लेकर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने के बावजूद खेतीबाड़ी विकास बैंक द्वारा कर्ज चुकाने में असमर्थ किसानों से लिए गए खाली चेकों पर राशि भरकर उनके बाउंस होने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

इस कड़ी में अब तक क्षेत्र के आधा दर्जन के करीब किसान जेल भेजे जा चुके हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 28 मई को पूरे पंजाब में खेतीबाड़ी विकास बैंकों के जिला कार्यालय पर धरना लगाया जाएगा। इस दौरान उक्त मामले में जेल भेजे गए किसानों की रिहाई, किसानों से लिए गए खाली चेकों को वापस करने तथा कर्ज चुकाने में असमर्थ किसानों की गिरफ्तारी तथा कुर्की पर रोक लगाकर उनका पूरा कर्ज माफ करने की मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...