- Hindi News
- National
- दूसरे दिन भी टंकी पर रहीं महिलाएं, पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने लगाया धरना
दूसरे दिन भी टंकी पर रहीं महिलाएं, पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने लगाया धरना
भास्कर संवाददाता | रामपुरा फूल
बीते दिनों शिंदर सिंह की हुई मौत को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। पहले आरोपी गुरदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए जलाल गांव के जलघर की टंकी पर दो महिलाएं चढ़ी थी। जब गुरदीप की गिरफ्तारी हो गई तो इसके विरोध में रविवार से गांव हमीरगढ़ में वाटर वर्क्स की टंकी के नजदीक सीढ़ियाें पर गांव गुरुसर की दो महिलाएं गुरदीप सिंह मां और प|ी चढ़ी गईं। रविवार से ही गांव हमीरगढ़ में बाजाखाना -बरनाल मुख्य सड़क पर गुरदीप सिंह की रिहाई को लेकर धरना लगाया हुआ है और सड़क पर यातायात बंद की गई है। धरने को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, महिला पुलिस, कमांडो पुलिस भी पहुंची हुई थी। पुलिस फोर्स का नेतृत्व एसपी डी गुरमीत सिंह कर रहे थे। हालातों पर नजर रखने के लिए रामपुरा फूल सब डिविजन के एसडीएम सुभाष चंद्र खटक भी आज लगभग सारा दिन मामले को हल करने के लिए बैठे रहे। धरनाकारी मांग कर रहे थे कि गुरदीप सिंह को रिहा किये जाए। मसले के हल के लिए डीएसपी फूल ने खुद दखल देकर गुरदीप सिंह की रिहाई के आर्डर लेकर आए और धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि गुरदीप सिंह के रिहाई के आर्डर मिल गए हैं।
16 अप्रैल को भास्कर में छपी खबर।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को हमीरगढ़ में धरना देते ग्रामीण।