पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉस मशीन में तकनीकी खराबी के कारण 4 माह से नहीं मिल रहा राशन

पॉस मशीन में तकनीकी खराबी के कारण 4 माह से नहीं मिल रहा राशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े कई उपभोक्ताओं को पिछले चार माह से राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि ऑनलाइन पर आधार सींडिग बता रहा है तो पोस मशीन में आधार कार्ड जीरो बताने से कई उपभोक्ता राशन से वंचित हो रहे हैं। राशन की दुकान पर पॉस मशीन में थंब लगाते ही आधार जीरो बता रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को चार माह से राशन नहीं मिल रहा है। वार्ड संख्या 2 के कृष्ण देवासी ने बताया कि चार माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।

तकनीकी खराबी सुधारनी होगी

पॉस मशीन में सीडिंग बताने पर राशन दिया जा सकता है। यदि कोई ई मित्र पर सीडिंग बता रहा है, तो तकनीकी खराबी हो सकती है। उसे सुधारे तभी राशन दे सकते हैं। - जितेन्द्रसिंह, प्रवर्तन निरीक्षक, भीनमाल

खबरें और भी हैं...