निकटवर्ती पुनककला गांव के अटलसेवा केन्द्र में गुरुवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन एसडीएम दौलतराम चौधरी अध्यक्षता में हुआ। जिसमें चौधरी ने कहा कि लोगों को एक मंच के नीचे न्याय मिल सके इसे लेकर सरकार की ओर से पंचायत में मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन करके न्याय दिया जाएगा। भीनमाल एसडीएम दौलतराम चौधरी ने बताया कि शिविर के माध्यम से कई सालों से राजस्व मामलें के विवादों को निपटाने का काम किया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हरनेकसिंह ने बताया कि शिविर में पीएम योजनाओं के मकानों की स्वीकृति निकाली वहीं नरेगा के नए जॉबकार्ड भी बनाए गए। पशुचिकित्सक दीपक सिसोदिया ने बताया कि पशुओं की दवा वितरण कर उपचार किया गया। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र हरियतवाल ने 380 जनों का मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कल्पेश जैन, सरपंच तलकाराम राणा, पूर्व सरपंच बागसिह पूनग, सहायक अभियंता नरेगा जेके नागला, कनिष्ठ अभियंता मनीष पांडे, मुनेश मीणा, पटवारी लीलाराम, एएनएम सुनीता यादव, पंचायत सहायक मुकेश मेघवाल, रणछोड़ सरगरा सहित अन्य मौजूद थे।