रामसिंहपुर| एक दिन में मिले 2 मोबाइल, वापस लौटा दिखाई ईमानदारी
रामसिंहपुर| एक ही दिन में 2 लोगों के गुम हुए मोबाइल लौटाकर एक व्यक्ति ने ईमानदारी का परिचय दिया है। लालचंद शर्मा ने बताया कि 60 जीबी मोड़ पर 60 जीबी के एक किसान जसवंत सिंह का मोबाइल मिला जो उसे लौटा दिया। दूसरा मोबाइल रेलवे कर्मचारी अर्जुनलाल का था जो कि रेलवे लाइनों के नजदीक मिला, वह भी उसे लौटा दिया।