पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेगा मेटों ने सरपंच के रवैये को लेकर एसडीएम से जांच की मांग की

नरेगा मेटों ने सरपंच के रवैये को लेकर एसडीएम से जांच की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामसिंहपुर| ग्राम पंचायत 54 जीबी के मेटों ने बुधवार को अनूपगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंप सरपंच द्वारा हटाए नरेगा मेटों के प्रकरण की जांच की मांग की है। मेट लक्ष्मणराम, कृष्णा देवी, संगीता, कमलेश रानी व सीमा ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में लिखा है कि वे 13 साल से लगातार मेट के पद पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं। आरोप है कि सरपंच लालचंद ने मिलीभगत कर 6 नए मेट काम पर रख लिए व उनसे खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। जबकि उन्हें बिना कारण मेट के पद से हटा दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि नए मेटों को ट्रेनिंग देकर काम पर रखना था, पर उनको ट्रेनिंग तक नहीं दी गई। दूसरी ओर सरपंच लालचंद का कहना है कि पुराने मेटों द्वारा श्रमिकों को बेवजह परेशान करने की शिकायतें आ रही थी।

खबरें और भी हैं...