पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान, रायसिंहनगर विधायक बोलीं सरकार उनकी एक नहीं सुनती

आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान, रायसिंहनगर विधायक बोलीं-सरकार उनकी एक नहीं सुनती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी| डॉ. बीआर अांबेडकर की 127वीं जयंती समारोह विधानसभा स्तरीय घड़साना में सामूहिक रूप से मनाई। जयंती को लेकर कस्बे में अांबेडकर भवन के बाद अांबेडकर चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माला अर्पित कर अांबेडकर शिक्षक संघ, अांबेडकर नवयुवक संघ व संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रैली के रूप में सैकड़ों लोग जयभीम के नारे लगाते हुए घड़साना रवाना हुए। रोजड़ी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद क्लब ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। युवा मंडल अध्यक्ष कमल कुमार, संदीप पूनियां, संदीप बराड़, हरजिंद्रसिंह, ताराचंद, अमरसिंह, कश्मीरसिंह, रामचंद बयावत, इंद्र शर्मा, अंग्रेजसिंह के नेतृत्व में कल्याण भूमि में पौधारोपण किया।

केसरीसिंहपुर| अांबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस दिन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ओपी मीणा थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कालूराम बाजीगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में हरदित्ता राम, मास्टर नारायणदास, सीआई वेदप्रकाश लखोटिया, एईएन प्रदीप बारूपाल, बीएसएफ के सीआई लालचंद सांखला, पूर्व सरपंच गीता देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजकुमार आदि थे। बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कक्षा 8, 10 व 12 में अव्वल विद्यार्थियों के अलावा नवचयनित कर्मचारियों एवं खेल प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया। वार्ड नंबर 9 के इस पार्क में ही अंबेडकर भवन बनाए जाने की सहमति वार्ड पार्षद मदनलाल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने लिखित में सहमति पत्र प्रदान कर की।

रायसिंहनगर| डाॅ. भीमराव अांबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में नेहरु पार्क में जयंती समारोह मनाया गया। अध्यक्षता एएसपी भरतराज ने की। मुख्य अतिथि विधायक सोनादेवी बावरी थीं। बीईईओ हाकमसिंह, प्राचार्य देवीलाल पड़िहार, पालिकाध्यक्ष बिमलादेवी, यंग प्रकाश जोहिया, नरेश लोट, प्रेमचंद सांखला, रामदेवी बावरी मौजूद रहे। आंबेडकर की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने कहा कि बाबा साहेब ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। उनके विचारों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। कार्यक्रम में नवयुवक संघ अध्यक्ष हरीश डाबी, बंशीलाल मेघवाल, राजेश सिकरवाल, धन्नाराम मेघवाल सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। एससी-एसटी के मेधावी 60 छात्र-छात्राओं व सरकारी सेवा में नियुक्त 20 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। युवाओं ने बाइक रैली निकाली।

विधायक सोनादेवी बावरी ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार ने उनकी एक नहीं सुनीं। उन्होंने कहा, कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए उन्होंने सरकार को डिजायरें दीं परंतु कुछ नहीं हुआ। रायसिंहनगर में एसबीएस कॉलेज के सरकारीकरण को लेकर भी उन्होंने चार सालों से सरकार से मांग रखी पर अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में गरीब तबके के छात्र उच्च शिक्षा कैसे प्राप्त करेंगे। राजनीति के चलते विधायक कोटे से दी राशि का भी शहीद बीरबल स्मारक पर उपयोग नहीं होने दिया गया।

उधर, नगरपालिका में हुए कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 3 की भूमि में 48 लाख की लागत से बनने वाले आंबेडकर भवन का शिलान्यास सांसद निहालचंद मेघवाल, विधायक सोनादेवी बावरी व पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल ने किया। कार्यक्रम में सुशील श्योराण, जिला परिषद सदस्य एवं भूदान बोर्ड के सदस्य विनोद बिश्नोई व नगरपालिका अध्यक्ष बिमला देवी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष हाकमसिंह, ओम सारस्वत भी मौजूद रहे। सांसद निहालचंद ने कहा कि शहर में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए सरकार ने 8 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। ईओ पवन चौधरी, पार्षद दीपिका सारस्वत, रामदेव बिश्नोई, ममता मेघवाल, देवीलाल बिश्नोई, गुरमीतसिंह, शिवराम आदि मौजूद रहे।

सादुलशहर| वार्ड नंबर 19 में 48 लाख की लागत से बनने वाले अांबेडकर भवन का शिलान्यास विधायक गुरजंटसिंह बराड़ ने किया। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरवीरसिंह बराड़, पालिका चेयरमैन बिशन कुमार, वाइस चेयरमैन रामावतार यादव, देहात मंडल अध्यक्ष कुंभाराम मेघवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विशाल सेतिया, उपप्रधान सुरेंद्र जलंधरा, डॉ. अजय नायक, ईओ सोहनलाल नायक आदि ने विचार रखे। संचालन डॉ. बद्रीविशाल शर्मा ने किया।

अनूपगढ़| पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राप्रावि वार्ड 3 में अांबेडकर भवन की नींव रखी गई। यह भवन 47 लाख 73 हजार रुपए से बनेगा। इसकी नींव विधायक शिमला देवी बावरी और पालिका अध्यक्ष निर्मलादेवी गोदारा ने रखी। एसडीएम मनमोहन मीणा, डीवाईएसपी सोहनराम बिश्नोई, तहसीलदार दानाराम, ईओ शैलेंद्र गोदारा, प्रतिपक्ष नेता सतपाल गोदारा, भामाशाह मोहित छाबड़ा व थानाधिकारी नरेश निर्वाण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वार्ड 6 में सामुदायिक भवन में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एआईसीसी पदाधिकारी कुलदीप इंदौरा ने अांबेडकर के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान रामप्रताप जाट, भजनलाल कामरा, साहिल कामरा व भगवानसिंह शेखावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हरीराम मेघवाल, हरनेकसिंह कलेर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश मेघवाल, अविनाश डाबी, नायक समाज के जिला उपाध्यक्ष मेघराज लावा, दूलीचंद गरूआ आदि मौजूद रहे। शिक्षक संघ आंबेडकर ने भी जयंती मनाई।

22 जीबी । गांव 10 सरकारी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के आगे ग्रामीणों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पृथ्वीराज, चुन्नीलाल लावा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रमोद कुमार, योगेश, सुभाष, गीता, नीलम, भंवर, गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने गांव की मुख्य गलियों में रैली निकाली व रैली जैतसर होते हुए सूरतगढ़ पहुंची।

घमंडिया | बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अांबेडकर की जयंती पर गांव 22 एलजीडब्ल्यू में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब व समस्त ग्रामवासियों द्वारा मनाई गई। अंबेडकर जयंती पर गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया व वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कुलवंत सिंह लोट, अध्यापक सतपाल सिंह लोट, डॉ. जनकराज सेन, ओमप्रकाश गेदर, लादूराम सुथार, भगत पूर्ण राम , सोहन लाल नायक ,भीखाराम, मांगीलाल चंडालिया, विक्रम विश्नोई, शिव प्रकाश सैन, गुरमेल सिंह भुल्लर, रघुवीर चालिया, संजय, मदनलाल, हनुमान गेदर आदि मौजूद रहे ।

पदमपुर| पालिका व शिक्षक संघ अंबेडकर और नवयुवक संघ के आह्वान पर डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। वार्ड 20 में पालिका ने 50 लाख की लागत से बनने वाले अांबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, पालिकाध्यक्ष सुनील हांडा, एसडीएम संदीप काकड़, डीएसपी सुनील पंवार, बहादर चंद नारंग, नगर मंडल अध्यक्ष सुखजिंदर सुखी, जिला महामंत्री दीनानाथ बलाना, वार्ड पार्षद शालू कंचन, पृथ्वी राज फंडा अनेक लोगो ने पुष्पांजलि देकर सामूहिक रूप से भवन का शिलान्यास किया। रामदास पब्लिक पार्क में शिक्षक संघ अंबेडकर और नवयुवक संघ के कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अांबेडकर शिक्षक संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश अठवाल, नवयुवक संघ अध्यक्ष हंसराज, डायरेक्टर नाजमसिंह गिल, थानाधिकारी रामेश्वर बिश्नोई, राजकुमार खरोड़, रामकुमार फंडा, राकेश कुमार सीमर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

रावलामंडी

केसरीसिंहपुर

रायसिंहनगर

सादुलशहर

अनूपगढ़

22 जीबी

घमंडिया

खबरें और भी हैं...