पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राणापुर में फिर घर के बाहर से बाइक चुरा ले गए बदमाश

राणापुर में फिर घर के बाहर से बाइक चुरा ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजी रोड पर आइल मिल के सामने वारदात

भास्कर संवाददाता | राणापुर

पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश फिर एक मोटरसाइकिल चुरा ले गए। इस बार रात्रि 9 बजे ही बाइक चुराकर बदमाशों ने बता दिया कि उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं है।

एमजी रोड पर ऑइल मिल के सामने रहने वाले घनश्याम जगदीश राठौड़ ने अपनी बाइक (एमपी 45 एमके 4548) करीब 9 बजे घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चले गए थे। 20 मिनिट बाद जब वह वापस घर के बाहर निकले तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर जब बाइक नहीं मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी। व्यस्तता के कारण बताते हुए पुलिस ने उसे रिपोर्ट करने अगले दिन आने को कहा। जगदीश राठौड़ ने बताया सीसीटीवी कैमरे में बाइक ले जाते बदमाश दिखाई दे रहा है। ज्ञात रहे नगर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं से लोगो मे भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि रात्रि के समय पुलिस को गश्त बढ़ाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...