अधिकमास में 21 से 29 मई तक होगी कथा
राणापुर | नगर में पवित्र अधिकमास में रामकथा अंतर्गत मानस सुंदरकांड का आयोजन 21 से 29 मई तक ज्ञानीजी महाराज के सान्निध्य में होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। बुधवार रात्रि में रामकथा आयोजन समिति की बैठक श्रीकृष्ण गार्डन में हुई। इसमें सुरेश समीर ने बताया मुख्य यजमान व अंतिम दिन भंडारे के लाभार्थी बाबूलाल राठौड़ रहेंगे। साथ ही 9 दिन के 10 सह यजमान भी तय हो गए हैं। कथा के दौरान प्रसादी वितरण के लिए भी लाभार्थियों ने अपनी स्वीकृति दी। सचिव जीतेश राठौड़ ने आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। कथा के लिए समिति नगर में घर-घर जाकर पीले चावल डालकर निमंत्रण देगी। ताकि अधिक से अधिक लोग कथा का लाभ ले सके। इसके लिए शुक्रवार शाम 5 बजे से नगर में एक निवेदन यात्रा निकाली जाएगी। ढोल ढमाकों के साथ समिति सदस्य व अन्य पूरे नगर में भ्रमण करेंगे।