पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत लेते पकड़ाए पटवारी की जगह अब तक किसी दूसरे को नहीं मिला चार्ज

रिश्वत लेते पकड़ाए पटवारी की जगह अब तक किसी दूसरे को नहीं मिला चार्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राणापुर | 9 अप्रैल को लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी की जगह अभी तक प्रशासन किसी दूसरे को उसका चार्ज नहीं दे पाया है। इसके चलते ग्रामीण राजस्व से जुड़े कामों के लिए परेशान हो रहे है। ज्ञात रहे कि फरियादी चैनसिंह पिता धन्ना वसुनिया की शिकायत पर राणापुर तहसील के आंबाकुआ (भूरीमाटी) के पटवारी प्रमोद सोनी को ऋण पुस्तिका बनाने के लिए दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरधावर आॅफिस में पकड़ा गया था। लोकायुक्त पुलिस ने धारा 7 13-1(डी) 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर पेटलावद मुख्यालय तय किया था। उसके कुछ दिन बाद ही इस आदेश को निरस्त कर उसका मुख्यालय भू अभिलेख कार्यालय नियत कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...