पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राणापुर : उत्कृष्ट विद्यालय के 10वीं के 85 व 12वीं के 67.6 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

राणापुर : उत्कृष्ट विद्यालय के 10वीं के 85 व 12वीं के 67.6 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। 58 विद्यार्थियों में से 49 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 3 छात्र को पूरक मिली। 6 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 12वीं में 99 विद्यार्थियों में से 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 18 छात्र को पूरक आई, 14 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.67 प्रतिशत रहा।

छात्र याेगेश पिता संजय प्रजापत ने 91 प्रतिशत अंक लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे सभी विषयों में विशेष योग्यता मिली। वहीं छात्र सुमित पिता महेश सिसौदिया ने 77 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र बंटी पिता शांतिया बबेरिया ने अंक प्राप्तकर 75.2 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में छात्र निर्मल पिता चंदूलाल नायक ने (कृषि संकाय) में 84 प्रतिशत लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाकेश सुरजी ने (कृषि संकाय) में 77.40 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र चित्रांक पिता मनीष बैरागी ने (वाणिज्य संकाय) 77.2 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र कमलेश पिता राजेंद्र ने विज्ञान संकाय में 77.2 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र कन्हैया प्रजापत ने कॉमर्स संकाय में कक्षा 12वीं में 66 फीसदी अंक हासिल किए। यह सफलता इसलिए उल्लेखनीय है कि कन्हैया रोजाना शाम 4 बजे से रात्रि 1 बजे तक अपने मामा की चाय दुकान पर काम करता है। परिवार पर बोझ न बनते हुए अपनी पढ़ाई का पूरा खर्च उसने स्वयं उठाया।

कन्या स्कूल में 75 प्रतिशत रहा 10वीं का परिणाम -शासकीय कन्या शाला के प्रभारी प्राचार्य खुजेमा अली ने बताया कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। 120 में से 90 छात्रा उत्तीर्ण हुई। वहीं 18 अनुत्तीर्ण एवं 13 को पूरक मिली। छात्रा सुनीता पिता गुलाबसिंह किराड़ ने 89 प्रतिशत लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं दिशा पिता कमलेश सेन ने 88 प्रतिशत लाकर कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की 143 बालिकाओं में से 109 बालिकाओं ने बाजी मारी। जिसका कुल परिणाम 76 प्रतिशत रहा। शबाना पिता फिराेज कुरैशी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेखा पिता वसना वाखला ने कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्मल नायक योगेश प्रजापत

खबरें और भी हैं...