पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच पति पर फायर करने वाला बदमाश पकड़ाया

सरपंच पति पर फायर करने वाला बदमाश पकड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने कुख्यात बदमाश नीलेश ठाकुर को ग्राम धामनी कुका से धर दबोचा। वह 13 मई की रात्रि में ग्राम टांडी में डाबतलाई के सरपंच पति धर्मेंद्र अमलियार पर कट्टे से फायर कर भाग निकला था। इसके अलावा उसने उसकी बोलेरो 2 बाइक पर चढ़ा दी थी।

गाड़ी में आग लग जाने से वह बोलेरो वहीं छोड़कर भाग निकला था। पुलिस तब से ही उसे, वारदात में शामिल उसके पिता व भाई कमलेश की तलाश में लगी हुई थी। 17 मई की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नीलेश उसके घर आया हुआ है। इस पर एसपी महेशचंद जैन व एसडीओपी आरसी भाकर से मार्गदर्शन लेकर टीआई कैलाश चौहान ने धमनीकुका पहुंचकर घेराबंदी कर नीलेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हिरासत से हो गया था फरार : जिले की पुलिस के अलावा दूसरे प्रदेशों की पुलिस भी नीलेश को तलाश कर रही थी। उसके नाम कई अपराध दर्ज है। बताया जा रहा है वह एक गिरोह बनाकर अपराधों में लिप्त था। कोरबा (छत्तीसगढ़) में उसे एक लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जब उसे पुलिस न्यायालय पेशी पर ले जा रही थी तब वहां से वो फरार हो गया था। मुंबई पुलिस ने उसे 250 ग्राम सोने की लूट के मामले में पकड़ा था। देवास जिले में वाहन चोरी के कई मामलों में पुलिस उसे ढूंढ रही है। धार जिले के गंधवानी थाने का वह स्थायी वारंटी है। पिछले कुछ समय से वह अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। रायपुरिया व राणापुर थाने में उसके खिलाफ अवैध शराब के 2-2 केस दर्ज हो चुके है। बताया जा रहा है ग्राम टांडी अवैध शराब का बड़ा केंद्र बन गया है। इसमें नीलेश की बड़ी भूमिका रही है। बड़वानी, चंद्रशेखर आजाद नगर सहित गुजरात में भी उसके अपराधों व अवैध वसूली में लिप्त होने की खबर है।

खबरें और भी हैं...