पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगामी छह माह में सभी सहकारी संस्थाओं का कम्प्यूटरीकरण हो जाएगा : प्रभारी मंत्री

आगामी छह माह में सभी सहकारी संस्थाओं का कम्प्यूटरीकरण हो जाएगा : प्रभारी मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थानीय शाखा के नवीन भवन का लोकार्पण हो ही गया। इसके भवन को बने 3 साल व फर्नीचर बने साल भर का समय हो चुका था। सोमवार शाम को इसका औपचारिक उद्‌घाटन सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व झाबुआ अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया। अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल सेठिया, नप अध्यक्ष सुनीता अजनार, थांदला विधायक कलसिंह भाभर व पाडलवा संस्था अध्यक्ष कलसिंह वसुनिया थे। अतिथियों ने फीता काटकर नवीन भवन का उद्‌घाटन किया।

इसके बाद सभा हुई। स्वागत भाषण बैंक के महाप्रबंधक पीएन यादव ने दिया। अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाने लगाए। साथ ही भाजपा सरकार की योजनाओं का खुलकर बखान भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों से ऋण पर 18 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता था। भाजपा के राज में ब्याज जीरो परसेंट कर दिया गया है। कांग्रेस ने सहकारिता आंदोलन को अपनी स्वार्थ सिद्धि का जरिया बना लिया था। भाजपा ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मानना है कि किसानों को खुश रखना व खलिहानों में खुशी लाए बिना प्रदेश खुश नहीं रह सकता। उन्होंने बताया इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री ने सभी सहकारी संस्थाओं के कम्प्यूटरीकरण की स्वीकृति दे दी है। आगामी 6 माह में सभी संस्थाओ का कम्प्यूटरीकरण कर दिया जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड अब एटीएम जैसे कार्ड के रूप में होंगे। प्रभारी मंत्री ने सभा मे किसानों को रूपे कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा इस कार्ड के जरिए किसान को नकद भुगतान के लिए बैंक में समय खराब करने की जरूरत नहीं। वो किसी भी एटीएम पर कार्ड का उपयोग कर अपने खाते में जमा राशि मे से पैसे निकाल सकेगा। कार्यक्रम के अंत मे प्रभारी मंत्री ने उपस्थित किसानों से प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पुन: शिवराज सिंह चौहान को ही बनाने के लिए समर्थन में हाथ खड़े करवाए।

नए भवन के लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री ने किसानों को क्रेडिट कार्ड का वितरण भी किया।

खबरें और भी हैं...