पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ...और इधर मरीजों से की बातचीत, सफाई व्यवस्था की जानकारी ली

...और इधर मरीजों से की बातचीत, सफाई व्यवस्था की जानकारी ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उस समय अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। प्रभारी मंत्री करीब 45 मिनट तक यहां रुके। इस दौरान उन्होंने वार्डो में जाकर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य रूप से सफाई की कमी, भोजन में अनियमितता, एम्बुलेंस न होना जैसी समस्याएं सामने आई। शिशु रोग सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर व स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई। तमाम अव्यवस्थाओं को देखकर भी मंत्रीजी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में कलेक्टर, एसडीएम को व्यवस्था सुधरवाने के निर्देश भर दिए।

भोजन में मिलता है सिर्फ दलिया-प्रभारी मंत्री ने वार्डो का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि इस केंद्र पर प्रतिमाह करीब 400 प्रसूति होती है। ऐसे में प्रसूताओं को जनरल वार्ड में शिफ्ट करना पड़ता है। यहां शिशुरोग विशेषज्ञ नही होने से बेहद परेशानी आ रही है। मंत्रीजी को वार्ड में भर्ती मनीषा निवासी आम्बाकुआ ने बताया कि उसे सुबह केवल चाय दी गई और शाम को सिर्फ दलिया। सारस वाट के धनसिंह ने बताया कि वह 4 दिन से यहां भर्ती है। भोजन नही मिलता एवह घर से टिफिन मंगवाकर खाना खा रहा है ।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने किचन का निरीक्षण करने पहुंचे तो उसकी चाबी ही नहीं मिल पाई। शौचालय में पसरी गन्दगी व टूटे वाश बेसिन को देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल सेठियाएझाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवालए थांदला विधायक कलसिंह भाभर, पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद अजनार, पार्षद पति महेश प्रजापत, युवा नेता संदेश सेठिया सहित कई नेता एअधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...