पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही रात में चुराई तीन बाइक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

एक ही रात में चुराई तीन बाइक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार अलसुबह 4 बजे बदमाशों ने 3 बाइक चुराई। इसमें से एक बाइक को वे ऑइल मिल के सामने छोड़ गए। 2 बाइक तो शहर के व्यस्ततम एमजी रोड से चुराई। जबकि एक बाइक मालीपुरा से चुराकर लाए थे। प्रकाश हरसोला की बाइक (एमपी 45 बीजी 8949) मालीपुरा में जयंतीलाल माली के मकान के बाहर खड़ी थी। बदमाश उसे चुरा ले गए। सुबह उसकी बाइक आॅइल मिल के सामने मिली।

बदमाशों ने एमजी रोड से लोकेंद्र अरोड़ा की बाइक चुरा ली। लोकेंद्र ने बाइक 8 दिन पूर्व ही खरीदी थी। अरोड़ा ने बाइक को सांकल से बांधकर घर के बाहर खड़ी की थी। इससे कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक के सामने से विहिप नेता मनीष छिपाणी की पल्सर बाइक (एमपी 45 एमएच 7465) बदमाशों ने चुराई। इस बाइक को चुराते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में क्लियर दिख रहा है कि बदमाश कम उम्र के ही हैं।

वारदात का समय सुबह 4 बजकर 15 मिनट का रिकार्ड हुआ है। बदमाशों की संख्या 3 थी। 2 ने बाइक का लॉक तोड़ा जबकि एक सड़क पर निगरानी करते दिख रहा है। बाइक स्टार्ट कर ले जाते समय एक बार तो 2 बदमाश गिर भी पड़े। गिरने के तुरंत बाद खड़े होकर बाइक लेकर वे भाग निकले। टीआई कैलाश चौहान ने बताया फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...