कटे होठ के ऑपरेशन के लिए दो बच्चे इंदौर रवाना
कटे होठ के ऑपरेशन के लिए दो बच्चे इंदौर रवाना
राणापुर | राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लेफ्ट लिप (कटे होठ) के दो बच्चों को राणापुर से इंदौर ऑपरेशन के लिए भेजा गया। आंगनबाड़ी पर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरबीएसके के ब्लॉक प्रभारी डॉ. लोकेश दवे को राजिका पिता पारू (3) ग्राम पुवाला और विजय पिता कांजू (6 माह) ग्राम समोई बरखेड़ा फलिया में मिले। डॉ. दवे ने इनके ऑपरेशन की सलाह दी। पहले तो उनके पालक तैयार ही नहीं हुए। समझाइश दी गई कि ऑपरेशन मुफ्त होगा। इसके बाद बच्चों के परिजन माने। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान के मार्गदर्शन, डीपीएम खन्ना एवं आरबीएस के समन्वयक सुभाष बिंजारे के प्रबंधन में इनको इंदौर आॅपरेशन के लिए रवाना किया।