पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक तो पहुंचे लेकिन अधिकारी नहीं आए, फ्लॉप रहा समस्या निवारण शिविर

शिक्षक तो पहुंचे लेकिन अधिकारी नहीं आए, फ्लॉप रहा समस्या निवारण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक तो पहुंचे लेकिन अधिकारी नहीं आए, फ्लॉप रहा समस्या निवारण शिविर

राणापुर |
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए रखा गया शिविर अधिकारियों की लापरवाही के चलते फ्लॉप हो गया। बिना किसी प्री प्लानिंग के शिविर रख दिए जाने से यह स्थिति बनी। शिविर में शिक्षक तो पहुंचे पर अधिकारी के नहीं आने से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। शिविर मंगलवार को सुबह 11 बजे बीआरसी ट्रेनिंग सेंटर पर रखे जाने की सूचना दी गई थी। जब शिक्षक नियत समय पर वहां पहुंचे तो ताला बंद मिला। जानकारी लेने पर शिक्षकों को बताया कि शिविर उत्कृष्ट विद्यालय पर होगा। शिक्षक वहां पहुंचे तो बीईओ एसएस भूरिया नहीं मिले। इस शिविर में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे क्रमोन्नती, पदोन्नति, वेतनमान जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया जाना था। अनेक शिक्षकों ने बताया शिविर की सूचना उन्हें नहीं मिली। मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कोठारी ने बताया शिक्षक संघ इस शिविर को फिर से योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने की मांग करता है।

खबरें और भी हैं...