घर-घर जाकर बांटे पीले चावल
राणावास | पुष्कर में अक्षय तृतीया के दिन भार्गव (जोशी) समाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शनिवार को समिति, महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाजबंधुओं के घर-घर जाकर पीले चावल बांट सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आव्हान किया है। यह सम्मेलन भामाशाह बजरंगलाल आसोप की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर समिति और पुष्कर महासभा के अध्यक्ष भैरूलाल जोशी विजयनगर के नेतृत्व में संगठन मंत्री सोहनलाल बोरूंदा,रणछोड़लाल, रामेश्वर प्रसाद पीपाड़, भीमाराम हरियाडाणा आदि ने गुजरात में समाजबंधुओं को पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया है।