पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार कम हो सकता है जेईई मेन का कट ऑफ

इस बार कम हो सकता है जेईई मेन का कट-ऑफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईई मेन 2018 का ऑनलाइन एग्जाम 15 व 16 अप्रैल को हुआ। 8 अप्रैल को ऑफलाइन परीक्षा हुई थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑफलाइन और ऑनलाइन पेपर का डिफिकल्टी लेवल एक जैसा रहा। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा का पेपर दो दिन बाद ई-मेल पर स्टूडेंट्स को दिया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक एक्सपर्ट्स ने पेपर को समझा। मैथ्स का पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन लंबा था। इस वजह से पेपर सॉल्व करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगा। वहीं केमेस्ट्री का पेपर मॉडरेट रहा। 11वीं और 12वीं दोनों के सिलेबस को कवर करते हुए पेपर तैयार किया गया। सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार के अनुसार इस बार कटऑफ 75 से 80 के बीच होगा।

जेईई मेन्स कटऑफ ट्रेंड 2013-2017

कैटेगरी 2017 2016 2015 2014 2013

जनरल 81 100 105 115 113

ओबीसी 49 70 70 74 70

एससी 32 52 50 53 50

एसटी 27 48 44 47 45

इन फैक्टर्स का पड़ेगा कट-ऑफ पर असर

इस साल 2.24 लाख छात्रों को एडवांस देने का मौका मिलेगा, पिछले साल के मुकाबले मेरिट थोड़ी कम रहेगी।

2017 में जनरल कैटेगरी के छात्रों की कटऑफ 81, ओबीसी की 49, एससी की 32 और एसटी की 27 अंक रही थी।

इस साल के पेपर में 10 सवाल ऐसे थे, जो जेईई मेन्स के सिलेबस में तो हैं, लेकिन एडवांस के सिलेबस में नहीं हैं।

ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने मात्र एडवांस के सिलेबस से मेन्स की तैयारियां की थी, उनको नुकसान हो सकता है।

16 सवाल ऐसे थे, जो पिछले 3-4 साल से आ रहे हैं। पेपर आसान रहा। हालांकि मैथ्स का पेपर लेंदी रहा।

खबरें और भी हैं...