- Hindi News
- National
- गर्मी में धूप से बचाने वाले गमछे का चेक प्रिंट साड़ी में बन गया स्टाइल स्टेटमेंट, ऐसी साड़ी जीरो मेंटनेंस भी है
गर्मी में धूप से बचाने वाले गमछे का चेक प्रिंट साड़ी में बन गया स्टाइल स्टेटमेंट, ऐसी साड़ी जीरो मेंटनेंस भी है
गिंगम स्टाइल (चेक प्रिंट) में ड्रेसेस का चलन समर में खास नजर आ रहा है। वेस्टर्न फैशन से इंस्पायर्ड इंडियन गिंगम, गमछा के रूप में लंबे समय से पुरुष अपने गले में डाले नजर आते रहे हैं। यही गमछा अब साड़ी में भी आ चुका है। गमछे की लाइंस और बॉक्स जिन्हें चेक्स भी कहते हैं, साड़ी में नए फैशन के रूप में उभरे हैं। खासतौर पर समर ड्रेसिंग में। कॉटन साड़ी में पेस्टल और वाइब्रेंट कलर कॉम्बिनेशन में गमछा साड़ी यंग दीवाज़ से लेकर साड़ी लवर्स तक को खासी पसंद आ रही हैं। लगभग सभी कलर्स में इन्हें तैयार किया जा रहा है। इनका कूल अंदाज इन्हें समर फ्रेंडली साड़ी की लिस्ट में टॉप चॉइस में शामिल कर रहा है। इसे महिलाएं खूब कैरी कर रही हैं।
समर में चेक्स स्टाइल की साड़ी हो रही है वॉर्डरोब कलेक्शन में शामिल
ज्वेलरी के साथ स्टाइलिंग
चेक्स साड़ी के साथ स्टाइलिंग के लिए कच्छ की भुजोड़ी ज्वेलरी यानी सिल्वर ऑक्सीडाइज, ट्राइबल ज्वेलरी को टीम-अप कर सकते हैं। इसके साथ शर्ट स्टाइल में ब्लाउज़ तैयार करवा सकते हैं। इसके अलावा मोजड़ी और एंब्रॉइडरी वाली जूतियां या जूते, सैंडल भी इसके साथ बहुत ही अच्छा लुक देती हैं।
खादी, लिनन, कॉटन का प्रयोग
फैशन एक्सपर्ट सपना सिंह परमार बताती हैं, जया जेटली ने वीवर्स की अामदनी बढ़ाने यह आइडिया विकसित किया। यह जीरो मेंटनेंस साड़ी है, जिसे वॉश एंड आयरन करना काफी है। यह स्टेटमेंट साड़ी एलीट क्लास का फैशन बन चुकी है जो कि खादी, लिनन, कॉटन में बन रही है। यह पाउडर, पेस्टल शेड्स में तैयार हो रही हैं। इसके एजेस में पोम-पोम, डेकोरेट एजिंग की जाती है। साड़ी लवर अपराजिता अग्रवाल कहती हैं, इसमें मिक्स ऑफ चेक्स, स्ट्राइप्स बहुत अच्छी लगती हैं।