पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनबाद को हराकर सिमडेगा बना चैंपियन

धनबाद को हराकर सिमडेगा बना चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | अंतर जिला अंडर-14 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सिमडेगा ने अपने नाम किया। चाईबासा में खेले गए मुकाबले में सिमडेगा ने धनबाद को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। धनबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बल्लेबाज कप्तान के इस फैसले को सही साबित नहीं कर सकें आैर पूरी टीम 40 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए भानू प्रताप सिंह ने 33 गेंदों का सामना कर 4 चौके आैर तीन छक्के के मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए। इसके अलावा

रवि ने 26, अभिजीत ने 22, प्रकाश सिंह ने 21 आैर हिमांशु द्विवेदी ने 17 रनों की पारी खेली। चाईबासा की तरफ से इशान यादव आठ ओवर में 16 रन देकर तीन, अनंत चौहान ने छह ओवर में 28 रन देकर तीन आैर सोनू पटेल ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में सिमडेगा की टीम 26.2 ओवर में तीन विकेट खोकर153 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हिमांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों का सामना कर 12 चौके आैर दो छक्के के मदद से सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सोनू पटेल ने 49 नाबाद, अनुज राजपुत ने 30 रन बनाए। सोनू को मैन ऑफ द मैच घोषिति किया गया। चैंपियन टीम को 1द हजार रुपए आैर रनर-अप को छह हजार रुपए के साथ-साथ ट्रॉफी भी दिए गए।

खबरें और भी हैं...