पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वालीबॉल में बीए पार्ट थ्री को हराकर बी कॉम पार्ट थ्री बना चैंपियन

वालीबॉल में बीए पार्ट थ्री को हराकर बी-कॉम पार्ट थ्री बना चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित इंटर क्लास वालीबॉल टूर्नामेंट का खिताब बी-कॉम पार्ट थ्री (सेक्शन-सी) ने अपने नाम किया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बी-कॉम की टीम ने आसानी से बीए पार्ट थ्री (इतिहास) को हराकर चैंपियन बनने का सपना सकार किया। तीसरे स्थान पर बी-कॉम प्लस वोकेशनल पार्ट-टू आैर चौथे स्थान पर बी-कॉम पार्ट थ्री (सेक्शन-डी) की टीम रही। चैंपियन टीम को नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर सलिल कुमार रॉय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। प्लेयर ऑफ द मैच आैर टूर्नामेंट बी-कॉम पार्ट-थ्री के जॉय पॉल हुए। नॉक आउट आधार पर खेले गए टूर्नामेंट में कुल 36 टीमों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...