झारखंड राज्य मलखंब पुरुष-महिला टीम घोषित
पिछले दिनों रांची में आयोजित दो दिवसीय 5वीं झारखंड राज्य- स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड टीम का चयन किया गया। झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया।
झारखंड टीम 20 से 22 अप्रैल तक गोवा में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत में भाग लेने के लिए 17 अप्रैल को रवाना होगी। दोनों टीमें इस प्रकार है: बालक टीम: इश्तियाक अंसारी (कप्तान), सुभाष गांगुली (उपकप्तान), संजय कुमार, बबलू कच्छप ,आकाश कुमार, शम्मी अंसारी, श्रीकांत कुमार, बलराम मुंडा, रोहित कुजूर, रवि कुमार, प्रशिक्षक सह प्रबंधक: मुशर्रफ अली। बालिका टीम: रश्मि कच्छप (कप्तान), आकृति कुमारी (उपकप्तान), प्रिया कुमारी, दिव्या कुमारी, रीना तिग्गा, दीपा तिर्की, रीतू किस्पोट्टा, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, सुनैना कुमारी, प्रशिक्षक सह प्रबंधक: रानी कुमारी, मुख्य प्रबंधक: अजय झा।