पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला हिंसा के विरुद्ध राजभवन के पास अनशन

महिला हिंसा के विरुद्ध राजभवन के पास अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक संगठन प्रयास एक पहल के बैनर तले बुधवार को राजभवन के समक्ष दो दिवसीय अनशन की शुरुआत हुई। इसकी अगुवाई कर रहे विजय कृष्ण ने बताया कि देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म में लगातार वृद्धि हो रही है। कुंठित लोग बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हत्या तक कर दी जा रही है। सरकार इनपर अंकुश लगा पाने में असफल है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की जांच तीन माह में पूरा कर दोषी को कड़ी सी कड़ी सजा दी जाए। अनशन पर इस्मा नैयर, प्रभात शर्मा, विद्याधर प्रसाद, सज्जाद अंसारी, रोशन जहां, फिरोज नैयर और तीर्थनाथ आदि बैठे हैं। मौके पर झारखंड एदार-ए-शरिया के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने अनशनकारियों का समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...