- Hindi News
- National
- अवैध नियुक्ति मामले में विनोबा भावे विवि व संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के प्राचार्य को नोटिस
अवैध नियुक्ति मामले में विनोबा भावे विवि व संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के प्राचार्य को नोटिस
रांची | विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संत कोलंबस कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने विवि को और कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति विधि सम्मत तरीके से हुई है या नहीं, नियुक्तियां किस प्रकार की गईं, वेतन कैसे दिया जा रहा है।