श्री सालासर मंदिर से निकली ध्वज शोभायात्रा
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने अक्षय तृतीया पर बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई। अपर बाजार के मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर से भगवान परशुराम की 151 ध्वजों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बंशीधर अडूकिया रोड, कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चैक, शहीद चैक से होते हुए जेजे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट से होते हुए वापस श्री सालासर मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान परशुराम के तेजोमयी तैल चित्र विराजित थे। एक ट्रक पर भजन मंडली भजन गंगा प्रवाहित करती चल रही थी। शोभायात्रा में सभा के पदाधिकारियों ने केसरिया पगड़ी बांध रखी थी। आगे आगे पांच सेवक तलवारें लिए चल रहे थे। पारंपरिक वेशभूषा में केसरिया पताका लिए समाज की सैकड़ों महिलाएं, युवतियां और युवा शामिल हुए। दूसरी ओर, भूमंत्रा फाउंडेशनने बुधवार को सुरम्य स्थल में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।
अपर बाजार के मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
शाम में समाज के लोगों में सामूहिक प्रसाद बांटा, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत हुए
शोभायात्रा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माझी, मजदूर नेता ललित ओझा, मारवाड़ी सम्मेलन के मंत्री मनोज बजाज, अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, सचिव ज्ञानचंद शर्मा, नंदलाल शर्मा, शांति प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार पुरोहित, कृष्णलाल शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अमित सारस्वत, रमन शर्मा, राम गोपाल शर्मा, सुंदर गोवला, सुशील माटोलिया, विनय जोशी, आनंद शर्मा, गौतम कुमार शर्मा, नथमल शर्मा, राहुल शर्मा, कृति सारस्वत, संगीता शर्मा, सुमन शर्मा, नीतू शर्मा, संगीता रतावा, नवीना, आकाश शर्मा, श्यामलाल शर्मा आदि शामिल हुए। शाम में समाज के लोगों में सामूहिक प्रसाद बांटे गए। इससे पहले समाज के लिए 15 अप्रैल को हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
श्याम सुंदर भारद्वाज के सान्निध्य में पूजन-हवन
प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा निकालने से पहले सुबह श्री सालासर मंदिर में विद्वान पंडितों ने आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के सान्निध्य में पूजन और हवन किया। यजमान की भूमिका सोमदत्त शर्मा और उनकी प|ी प्रेमलता शर्मा ने निभाई। सामूहिक पूजन में सभा के पदाधिकारियों के अलावा समाज के लोग शामिल हुए।
अक्षय फल की प्राप्ति के लिए भक्तों ने की श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की आराधना
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती एवं त्रेता युगादि तिथि पर विशेष पूजा की गई। वैशाख की यह पुण्यदायिनी तिथि अक्षय तृतीया देवगणों से अभिनंदित है। इस पुनीत अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवताओं का कथन है कि यह तिथि प्रचूर धन-धान्य देने के लिए इस पृथ्वी पर आई हुई है। इसमें सुवर्ण आदि विशेष द्रव्यों का चढ़ावा, जो बालाजी की हुंडी में दिए जाते हैं, वे सब अक्षय रूप में प्राप्त होते हैं।
अर्चक गोपेश आचार्य एवं जगन्नाथ जी ने श्रुति, स्मृति, शातुमोराई, प्रबंधम, देशिक, स्तोत्राणी के प्रभावी मंत्रों एवं स्तोत्रों से भक्तों को स्तुति कराई। इस अवसर पर रामअवतार नारसरिया, प्रदीप नारसरिया, नारायण प्रसाद जालान, गौरीशंकर साबू, दिवाकर शरण आदि उपस्थित थे।
ब्राह्मण समाज ने मनाई जयंती
रांची | अक्षय तृतीय के शुभ दिन बुधवार को पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। रांची शहर के अलावा रातू, कांके समेत कई क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सत्यप्रकाश मिश्रा, अमृतेश पाठक, विजय मिश्रा, गौरीशंकर षाडंगी, किशोर महामंत्री, आशीष शुक्ला, संजीव दीक्षित, लेखानंद झा, सनत कुमार मिश्र, प्रमेश तिवारी आदि उपस्थित थे।