पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑल चर्चेस कमेटी रांची के अधिकारियों ने ली शपथ

ऑल चर्चेस कमेटी रांची के अधिकारियों ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल चर्चेस कमेटी रांची (एसीसीआर) की वार्षिक आमसभा बुधवार को वाईएमसीए सिटी ब्रांच में हुई। इसमें 22 मार्च को संपन्न एसीसीआर के सत्र 2018-21 के मनोनीत नए पदाधिकारियों को एसीसीआर का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर सीएनआई छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें एसीसीआर के नए सत्र के मनोनीत अध्यक्ष कैथोलिक चर्च के फादर रेव्ह थियोडोर टोप्पो, उपाध्यक्ष एनडब्ल्यू जीइएल चर्च के रेव्ह अगस्तुस एक्का, सेक्रेटरी सीएनआई चर्च के रेव्ह जोलजस कुजूर, सह सचिव जीबी रक्षित और जीईएल चर्च के कोषाध्यक्ष अटल इराद खेस शामिल हैं। एसीसीआर के सचिव रेव्ह जोलजस कुजूर ने बताया कि इस आमसभा में सचिव व कोषाध्यक्ष ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...